फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन से अपहृत बच्ची मिली, करेली के भाई-बहन हिरासत में

Wed, 25 Nov 2020 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : बच्ची चोरी - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जंक्शन से सोमवार को अगवा की गई बच्ची करेली से बरामद हो गई। पुलिस ने करेली के पहलवान तिराहे के पास रहने वाले एक युवक और उसकी बहन को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की गई है। अब तक की जानकारी से पता चला है कि बच्ची का अपहरण करने वाले अंकित ने उसे 40 हजार रुपये में बेच दिया था। फिलहाल, अंकित की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए युवक का कहना है कि अंकित ने खुद को बच्ची का बाप बताकर बच्ची को पालने के लिए उसे दिया था। 

विज्ञापन


 मेजा की रहने वाली नेहा अपने पति के साथ जंक्शन पर रहती है। पति टेंपो चालक है। 20 दिन पहले नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार की शाम नेहा बच्ची को लेकर सो रही थी। बच्ची अचानक गायब हो गई। नेहा ने पुलिस से बताया था कि जंक्शन पर ही रहने वाला अंकित नाम का युवक बच्ची को गोद में लेकर घूम रहा था। उस पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

बच्ची की चोरी - फोटो : self
मामले में क्राइम ब्रांच को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चल गया कि बच्ची को अंकित ही ले गया है। अंकित के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। क्राइम ब्रांच की टीम कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए करेली के रहने वाले एक युवक तक पहुंच गई। टीम ने पता लगाया कि युवक के घरवालों ने मोहल्ले में बताया है कि उनके घर की एक महिला को बेटा हुआ है। बुधवार को सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने दबिश दी और उस घर से बच्ची को बरामद कर लिया। नेहा और उसके पति ने अपनी बेटी को पहचान लिया।

इसके बाद पुलिस ने करेली के पहलवान तिराहे के रहने वाले युवक और उसकी बहन को हिरासत में ले लिया गया। युवक का कहना था कि अंकित ने उसे बच्ची को खुद की बेटी बताकर पालने के लिए दिया था। उसने इसके लिए 40 हजार रुपये दिए थे। फिलहाल, युवक और उसकी बहन से पूछताछ की जा रही है।  पुलिस अब अपहरण करने वाले अंकित की तलाश में जुटी है, लेकिन उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। न तो उसके पास मोबाइल नंबर है न ही उसके घर और गांव के बारे में किसी को पता है। पुलिस हुलिये और सीसीटीवी की फोटो के आधार पर उसे खोज रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें