फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हनुमानगंज में बच्चे का अपहरण, पांच घंटे में मिला, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 13 Mar 2026 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे से बुधवार की रात एक आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पांच घंटे में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर अपहरणकर्ता को दबोच लिया।
विज्ञापन
अपहरण करने का आरोपी और अपहृत बालक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे से बुधवार की रात एक आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पांच घंटे में पुलिस ने बच्चे को बरामद कर अपहरणकर्ता को दबोच लिया।

विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी मूलचंद वनवासी परिवार सहित सरायइनायत इलाके के कतवारूपुर गांव में एक भट्ठे पर पांच महीने से ईंट की पथाई करता है। बुधवार को दोपहर मूलचंद्र का आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु अचानक लापता हो गया। पिता मूलचंद और मां सोनम ने सोचा किसी ट्रैक्टर से कहीं ईंट उतारने गया होगा। इसके बाद मूलचंद साथियों के साथ बरईपुर स्थित एक बाग में कुछ दिनों से रह रहे सेवालाल वनवासी के डेरे पर पहुंचा तो पता चला कि उसने बच्चे का अपहरण कर अपने मिर्जापुर में रिश्तेदार के यहां में रखा है।

मूलचंद ने बच्चे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची। सेवालाल को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि मूलचंद वनवासी का छोटा भाई दीपक चार दिन पहले उसकी बेटी को भगा ले गया था। लड़की को वापस लाने का दबाव बनाने के लिए उसने बच्चे का अपहरण कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी थरवई अरुण पराशर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें