फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छह माह के मासूम की हत्या से सन्न रह गया गांव, हर जुबान पर एक ही सवाल-आखिर क्यों

Fri, 13 Mar 2026 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र स्थित पिलखिनी जयसिंहपुर गांव में छह माह के मासूम की हत्या ने इलाके को झकझोर दिया है। बुधवार रात जब यह खबर गांव में फैली कि मां ने ही मासूम बेटे को मार डाला, तो लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज थाना क्षेत्र स्थित पिलखिनी जयसिंहपुर गांव में छह माह के मासूम की हत्या ने इलाके को झकझोर दिया है। बुधवार रात जब यह खबर गांव में फैली कि मां ने ही मासूम बेटे को मार डाला, तो लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे। सभी के जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर क्यों? ग्रामीणों के मुताबिक, मनोरमा और संतोष कुमार के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना भयावह मोड़ ले लेगा।

विज्ञापन


जब बच्चे का शव बरामद हुआ तो मौजूद लोग सन्न रह गए। कई महिलाओं की आंखों से आंसू आए। पुलिस भी दंग रह गई। मां अपने जिगर के टुकड़े को कैसे मार सकती है? यह बात हर एक की जुबान पर कौंध रहा था। घटना के बाद गांव में मातम है और हर कोई यही कह रहा है कि गुस्से में इंसान कब क्या कर बैठता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

दो साल पहले संतोष की मनोरमा से हुई थी दूसरी शादी

प्रतापपुर। पहली शादी टूटने के बाद दो वर्ष पहले संतोष की जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के इटहरा गांव की मनोरमा से दूसरी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही आर्थिक तंगी की वजह से संतोष का पत्नी मनोरमा से अक्सर विवाद होता रहता था। छह माह पहले मनोरमा ने बेटे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें