इलाहाबाद। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार से शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में बीए टीम ‘बी’ ने कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
खो-खो में बीए टीम ‘बी’ ने बीए टीम ‘ए’ को दो के मुकाबले नौ अंकों से हराया। इसकेपहले खेले गए मैच में बीए टीम ‘ए’ पांच अंकों केसाथ विजयी रही।
कबड्डी केफाइनल में बीए टीम ‘बी’ ने छह के मुकाबले बीए टीम ‘ए’ को 30 अंकों से परास्त किया। इसकेपहले खेले गए मैच में बीए टीम ‘बी’ ने बीकाम को नौ अंकों के मुकाबले 19 अंकों से मात दी। इसकेपूर्व खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला दूबे ने किया।