फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार के प्रति सजग रहें: केशरीनाथ

विज्ञापन
kesrinath Tripathi - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, किया पुरस्कृत
विज्ञापन

प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने शिक्षा और अधिकार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहाकि यह मंत्र सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है। हम शिक्षा के साथ अपने अधिकारों को जानेंगे, सक्रिय और सजग रहेंगे तो लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई नहीं होगी।
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी रविवार को सिविल लाइंस में तकनीकी संस्थान जेके इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उत्कृ ष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने तकनीकी शिक्षा को राष्ट्र विकास में सहायक बताया। कहा कि इस तरह की शिक्षा से छात्र-छात्राएं न केवल स्वावलंबी बनते हैं, बल्कि चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त सेवाएं भी देते हैं। निदेशक डॉ. सबिता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. बीबी अग्रवाल ने कोर्सों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें