Prayagraj News : पत्नी, पुत्र और बहू के साथ वोट डालने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : प्रयागराज
सिद्धार्थनाथ ने शहर उत्तरी में डाला वोट
कैबिनेेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शहर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उत्तरी विधानसभा का वोटर होने की वजह से वे अपनी पत्नी डा. नीता एवं पुत्र और बहु के साथ अपना मत देने के लिए ज्वाला देवी विद्यालय पहुंचे।
Prayagraj News : शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन ने डाला वोट।
- फोटो : प्रयागराज
शहर उत्तरी के विधायक ने दक्षिणी में डाला वोट
शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी जो उत्तरी विधानसभा से चुनाव लड़े रहें, उनका घर रामबाग में है। इस वजह से उन्हें शहर दक्षिण विधानसभा के सेवा समिति विद्या मंदिर कालेज में मतदान केे लिए जाना पड़ा। हालांकि कैबिनेट मंत्री नंदी को अपना मत देने के लिए दूसरी विधानसभा में नहीं जाना पड़ा। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर दीन का हाता में अपने मत का प्रयोग किया।
प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी भी अपने संसदीय क्षेत्र की जगह फूलपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए पहुंची। उनका मतदान शहर उत्तरी विधानसभा के ब्वॉयज हाईस्कूल में हुआ। इसी तरह सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल प्रयागराज संसदीय क्षेत्र के बारा विधानसभा के उच्च माध्यमिक विद्यालय डेरा बारी में अपने पुत्र दिनेश पटेल के साथ मतदान के लिए पहुंची। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता के साथ गर्ल्स हाईस्कूल में जाकर मतदान किया।