फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खुद को अपना वोट नहीं दे सके केशव, सिद्धार्थनाथ और हर्ष बाजपेयी

Sun, 27 Feb 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शहर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उत्तरी विधानसभा का वोटर होने की वजह से वे अपनी पत्नी डा. नीता एवं पुत्र और बहु के साथ अपना मत देने के लिए ज्वाला देवी विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : ज्वाला देवी से मतदान करके बाहर निकलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी खुद को अपना वोट नहीं दे सके। सिराथू विधानसभा से चुनाव लड़े रहे डिप्टी सीएम शहर उत्तरी विधानसभा के वोटर हैं, इस वजह से उन्हें अपना मत देने के लिए ज्वाला देवी विद्यालय सिविल लाइंस आना पड़ा। 

विज्ञापन

Prayagraj News : पत्नी, पुत्र और बहू के साथ वोट डालने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : प्रयागराज
सिद्धार्थनाथ ने शहर उत्तरी में डाला वोट
कैबिनेेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शहर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उत्तरी विधानसभा का वोटर होने की वजह से वे अपनी पत्नी डा. नीता एवं पुत्र और बहु के साथ अपना मत देने के लिए ज्वाला देवी विद्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन

Prayagraj News : शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन ने डाला वोट। - फोटो : प्रयागराज
शहर उत्तरी के विधायक ने दक्षिणी में डाला वोट
शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी जो उत्तरी विधानसभा से चुनाव लड़े रहें, उनका घर रामबाग में है। इस वजह से उन्हें शहर दक्षिण विधानसभा के सेवा समिति विद्या मंदिर कालेज में मतदान केे लिए जाना पड़ा।  हालांकि कैबिनेट मंत्री नंदी को अपना मत देने के लिए दूसरी विधानसभा में नहीं जाना पड़ा। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर दीन का हाता में अपने मत का प्रयोग किया।




प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी भी अपने संसदीय क्षेत्र की जगह फूलपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए पहुंची। उनका मतदान शहर उत्तरी विधानसभा के ब्वॉयज हाईस्कूल में हुआ। इसी तरह सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल प्रयागराज संसदीय क्षेत्र के बारा विधानसभा के उच्च माध्यमिक विद्यालय डेरा बारी में अपने पुत्र दिनेश पटेल के साथ मतदान के लिए पहुंची। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता के साथ गर्ल्स हाईस्कूल में जाकर मतदान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें