फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद सियासत से बाहर हो जाएगा सैफई परिवार : केशव

Mon, 20 Feb 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सूबे की अखिलेश सरकार  पर जमकर निशाना लगाया। कहा कि अखिलेश सरकार में सिर्फ एक ही विकास हुआ है और वह है अपराध, हत्या, डकैती, बलात्कार आदि का। तमाम घपले भी इस सरकार की उपलब्धियां हैं। विधानसभा चुनाव बाद सियासत से सैफई परिवार पूरी तरह से बाहर हो जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सभी भर्तियां निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में आयोजित एक प्रेसवार्ता में केशव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा रेस से बाहर हो चुकी है। तीन चरण मेें हुए मतदान के बाद स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। बीजेपी को प्रदेश के कई जिलों में शत प्रतिशत सफलता मिलना तय है। केशव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन की मौजूदगी में कहा कि विकास के खोखले दावों पर सपा के झूठ की पोल खुल गई है। कहा कि सपा-बसपा 300 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन इनके खाते में 30 सीट भी नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि चुनाव में नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का हमे फायदा मिला है।

हर गरीब भाजपा के ही साथ है। केशव के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम पिछले 14 सालों के दौरान हुए तमाम घोटालों की जांच करेगी। दोषी बबुआ हो या फिर बुआ सभी को जेल भेजने का भी काम किया जाएगा। उधर छोटा बघाड़ा में शहर उत्तरी प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी के समर्थन में हुई चुनावी सभा में भी केशव ने शिरकत की। यहां उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की जांच करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की  भर्ती से इंटरव्यू खत्म करवा दिया जाएगा। प्रदेश में मदन मोहन मालवीय के नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय, एक स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनाए जाने का भी एलान किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि  सोरांव सुरक्षित सीट से पार्टी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। अपना दल का प्रत्याशी को ही इस सीट से भाजपा का समर्थन है। अगर भाजपा नेता सुरेेंद्र चौधरी ने खुद को प्रत्याशी के रूप से अलग न किया तो उसे अनुशासन हीनता माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें