इसके बाद कार में सवार होने से पहले सीएम ने पत्रकारों से कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक विचारवान वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। जिस भी दायित्व को पार्टी ने उन्हें सौंपा, उसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। एक विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समाज के प्रत्येक तबके को साथ लेकर चलने की सामर्थ्य प्रेरणादायक रही है।
उन्होंने एक उत्कृष्ट अधिवक्ताके साथ ही संविधानविद्, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के रूप में अपने सभी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सहजता, सरलता, विद्वता और राजनीतिक समन्वय का जो एक उत्कृष्ट उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया है, उसके एक युग का अंत हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी केशरी नाथ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित किया।