फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने डाक कांवड़ रोकी तो भड़के कांवड़िये, बचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मीरापुर में सिपाही की हरकत से माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। नमाज के चलते सिपाही डाक कांवड़ को रोकने की कोशिश कर डीजे बंद करने के लिए जूते पहनकर रथ पर चढ़ गया। विरोध करने पर कांवड़ियों से अभद्रता की। डाक कांवड़ होने के चलते कांवड़िया पांच मिनट तक एक ही स्थान पर दौड़ते रहे और फिर नाराजगी जाहिर करते हुए चले गए, जिससे बवाल बच गया।
विज्ञापन

गांव राफियाबाद के महंत जगवीर और मोरपाल के नेतृत्व में करीब 25 कांवड़ियों का जत्था रविवार को हरिद्वार डाक कांवड़ लेने गया था, जो 24 घंटे में बिना रुके चढ़ाई जाती है। सोमवार को वापसी में जत्था को मीरापुर गांव से होकर राफियाबाद जाना था। जत्था जब मीरापुर पहुंचा तो उस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। वहां तैनात सिपाही अंकित यादव ने कांवड़ यात्रा का रथ रोक लिया और डीजे बंद करने को कहा। कांवड़ियों ने डाक कांवड़ के न रोकने की बात सिपाही को बताई और कहा जितने समय में वे डीजे बंद करेंगे, तब तक वह दौड़ते निकल जाएंगे। आरोप है कि इससे बौखलाया सिपाही जूते पहनकर रथ पर चढ़ गया और डीजे बंद कर दिया। कांवड़ियों के विरोध पर सिपाही अभद्रता करने लगा। इस दौरान डाक कांवड़ होने के चलते कांवड़िया पांच मिनट तक वहीं भागते रहे और बिना रुके ही चले गए। मामले की जानकारी होने पर वहां ग्रामीण इकट्ठे हुए तो सिपाही ने पीएसी बुला ली तो वह चले गए।

सिपाही की सूचना पर मैं खुद वहां गया था। मस्जिद में नमाज हो रही थी। कांवड़ियों का जत्था मस्जिद के पास बाजार की जगह में गोला बनाकर घूमने लगा। उनसे सिपाही ने आगे जाने को कहा या साउंड बंद करके रुकने को कहा, लेकिन कांवड़िये नहीं माने। बाद में लोगों के समझाने पर जत्था आगे चला गया। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। अभद्रता करने का आरोप निराधार है। - राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें