फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट

विज्ञापन
High alert in Railway on 15 August
विज्ञापन
15 अगस्त को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट, खंगाली गई ट्रेनें
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी, जंक्शन समेत शहर केे प्रमुख स्टेशनों पर चला चेकिंग अभियान
प्रयागराज। 15 अगस्त को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग जंक्शन, प्रयागघाट रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की चेकिंग की गई। साथ ही स्टेशनों पर भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर, मंडुवाडीह पैसेंजर, विभूति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की चेकिंग आरपीएफ इंसपेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई। ट्रेनों की जांच के साथ ही सभी प्लेटफार्म की भी चेकिंग की गई। इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तमाम ट्रेनें खंगाली। जंक्शन का विश्रामालय, प्रतीक्षालय, सिटी और सिविल लाइंस साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया आदि की भी जांच की गई। जंक्शन पर वाहन स्टैंड में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक फेस्टिवल सीजन में सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों की जांच किए जाने का प्रावधान है। इसी वजह से ट्रेनों की चेकिंग की गई। जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें