फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के पिता का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Sun, 11 Sep 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सांसद विनोद सोनकर के पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं नेता प्रीतम नगर स्थित सांसद के आवास पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन
Prayagraj News : अमरनाथ सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर के पिता अमर नाथ सोनकर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं नेता प्रीतम नगर स्थित सांसद के आवास पर पहुंच गए। उनके पिता के निधन की खबर मिलने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन




भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सांसद के पिता का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 12 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा। इस दौरान भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की कामना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, विवेक अग्रवाल, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्रा आदि रहे। 

विज्ञापन

सांसद के पिता के निधन पर जिले के भाजपाइयों में शोक
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के पिता के निधन की जानकारी होते ही जिले के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिध एवं समर्थक रात में ही प्रयागराज के प्रीतम नगर स्थित उनके आवास पहुंच गए। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्घांजलि दी। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय कुमार गुप्ता, लालबहादुर चौधरी, संजय जायसवाल, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें