फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अहिरारा गांव में बुधवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान की खून से लतपथ लाश मिली। कातिलों ने उसके सिर पर किसी धारदार  हथियार से कई वार किया था। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, कोखराज इंस्पेक्टर बलराम सिंह, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण अवैध सम्बंध व पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। शक की बिनह पर एक महिला व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

अहिरारा गांव निवासी भइयालाल सरोज (60) पुत्र रम्पत की पत्नी काफी पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद उसने गांव की ही एक महिला के साथ करीबी रिश्ता बनाया। यह रिश्ता 20 साल तक चला। 
विज्ञापन


इन दिनों भइयालाल की नजदीकी पड़ोसी गांव शिवपुर की एक महिला के साथ थी। भइयालाल गांव के बाहर पांडेयमऊ गांव निवासी रामबाबू पाल के सबमर्सिबल की रखवाली करता था। यहीं पर उसने अपनी जीविका चलाने के लिए करीब चार बीघे खेत बटाई पर ले रखा था। भइयालाल गांव स्थित घर से वास्ता नहीं रखता था। 

खेत में ही वह मड़हा बनाकर रहता था। बुधवार सुबह लोग खेत की तरफ गए तो देखा भइलालाल का शव उसी के खेत में चारपाई पर पड़ा है। सिर से काफी खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना की जानकारी पर पहुंचे भइयालाल के भाई नन्दू ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का शक जाहिर किया है। इस महिला के साथ भइयालाल के सम्बंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर महिला व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। भइयालाल के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें