फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : एयरफोर्स स्कूल का इंटर का छात्र गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरफोर्स स्कूल मनौरी में पढ़ने वाला इंटर का छात्र संदिग्ध हाल में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। छात्र मूल रूप से कौशाम्बी के चरवा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स स्कूल मनौरी में पढ़ने वाला इंटर का छात्र संदिग्ध हाल में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। छात्र मूल रूप से कौशाम्बी के चरवा का रहने वाला है। उसके पिता एयरफोर्स में ठेकेदारी करते हैं। वह रोजाना वैन से स्कूल आया-जाया करता था। रोज की तरह मंगलवार को भी वह स्कूल आया। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन


कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्तों से पूछा तो पता चला कि उसने अपना मोबाइल दोस्तों को दे दिया था। हालांकि पूछने पर कुछ नहीं बताया। मोबाइल की जांच में पता चला कि उसमें से व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट किया गया था। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें