फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Tue, 18 Jan 2022 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार को वर्चुअली सुनवाई के दौरान कनेक्टिविटी न हो पाने की वजह से पैरवी के लिए अधिवक्ता वर्चुअली जुड़ नहीं सके। इसकी वजह से कोर्ट ने इसे आगे की तिथि पर सुनवाई के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इसे आगे सुनवाई के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को वर्चुअली सुनवाई के दौरान कनेक्टिविटी न हो पाने की वजह से पैरवी के लिए अधिवक्ता वर्चुअली जुड़ नहीं सके। इसकी वजह से कोर्ट ने इसे आगे की तिथि पर सुनवाई के लिए टाल दिया।

अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। आनंद गिरि ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। मामले में सीबीआई की ओर से चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन


पिछली बार की सुनवाई में सीबीआई की ओर से दाखिल हलफनामे की फाइल कोर्ट के सामने प्रस्तुत ना हो पाने की वजह से  इसे 18 जनवरी को सुनवाई के लिए कोर्ट ने निर्धारित तिथि तय कर दी गई थी।

आनंद गिरि ने इसके पहले अपनी जमानत के लिए  विशेष कोर्ट के सम्मुख अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। उसके बाद आनंद गिरि यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें