राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अदालत के आदेश के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया।
राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अदालत के आदेश के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद गांव में मुनादी कराई गई। बताया गया कि वह वह कई संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। अदालत में हाजिर न होने के कारण उसके घर की कुर्की की जाएगी। सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा करने के बाद नोटिस को उसके मकान पर चस्पा किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची रही।
विज्ञापन
अब्दुल कवि ने कर दिया है आत्मसमर्पण
राजू पाल हत्याकांड में आरोपी अब्दुल कवि ने बुधवार को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसे पुलिस की नाकामी के रूप में भी देखा जा रहा है। जो आरोपी 18 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था वह तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस के हाथ नहीं लग सका।