फोटो नवाब 01 बदहाल पशु चिकित्सालय कौड़िहार
कौड़िहार पशु चिकित्सालय का बदहाल भवन किसी अनहोनी का संदेश दे रहा है। यहां पर आने वाला शख्स मवेशियों के इलाज के पहले अस्पताल कमरे के हालात को देखता है, कितनी जल्द छुट्टी मिल जाए और सलामत बाहर निकल जाए। बीते 3 दशक से बदहाल कमरे में अस्पताल संचालित हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है।
इस इलाके में पशुपालकों की संख्या अधिक है। सुबह अस्पताल खुलते पशुपालकों तथा किसानों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। पशु चिकित्सा अधिकारी कौड़िहार आलोक चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा गर्मी में जर्जर भवन की सूचना मांगी गई थी। जर्जर भवन में पानी टपक रहा है। समस्या को विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।