फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रमुग्ध करती रहीं कथक की मुद्राएं

Sun, 13 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सुरुचि नृत्य कला केंद्र का रजत जयंती समारोह रविवार को आनंद बाल मंदिर, थियोसोफिकल सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया। केंद्र के तीन से 18 वर्ष तक के कलाकारों ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दीप प्रज्जवन और मंच पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि ज्ञान मति सभी कलाकारों का उत्साहवर्द्धन करती रहीं। 
विज्ञापन


कलाकारों ने ‘जय जगदीश हरे’, ‘हे गोविंद हे गोपाल गोवर्द्धन हारी’, ‘दीनन के दुख हरत देव’, ‘राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक’, ‘वृंदावन का कृष्ण कन्हैया’, ‘श्याम रंग रंगा रे’, ‘हर पल मेरा’, ‘अरे जा रहे हट नटखट’, ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गीतों पर कथक की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। कृष्ण सुदामा की मित्रता पर केंद्रित नत्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन केंद्र निदेशिका स्नेह ज्योति कीर्ति ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अभिभावक काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें