फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिल ने की दुआ, खुदा खैर करे!

Sun, 13 Sep 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)।  सऊदी अरब के मक्का स्थित हरम शरीफ में तेज हवाओं से एक क्रेन के गिर जाने की घटना में हुए घायलों में इलाहाबाद के अनवर नियाज भी हैं, जिनका कवर नंबर यूपीएफ 30109 है। अनवर के अतिरिक्त इलाहाबाद से गए तकरीबन पौने छह सौ और कौशाम्बी के पौने दो सौ हज यात्री सकुशल हैं। जेद्दा स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के हवाले से सेंट्रल हज कमेटी की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति को दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे के मद्देनजर 2437 हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है। इसका नंबर 00966125458000 और 00966125496000 है।
विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन नूरुल्लाह रोड स्थित खुद्दामाने हज कमेटी के दफ्तर और दिए गए हेल्पलाइन से वहां का हालचाल जानने की कोशिश की जाती रही। इसी तरह लोगों ने अलग-अलग जत्थों और वहां गए अपनों से भी संपर्क साधने की कोशिश की। दरियाबाद के सैयद अजादार हुसैन के मुताबिक कई मस्जिदों, इबादतगाहों में इलाहाबाद और कौशाम्बी से गए लोगों की खैरियत के लिए दुआएं मांगी गईं।

खुद्दामाने हज कमेटी के दफ्तर में मोहम्मद इश्तियाक, अनीस मलिक, जब्बार खां, फय्याज अहमद आदि लोगों को वहां का हाल बताते रहे। कमेटी के संयोजक नाजिम अंसारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, अनवर के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, हज पर गए बाकी लोग खैरियत से हैं। मनोहर दास की बगिया निवासी चौक, घंटाघर के कारोबारी गुलरेज अहमद, कारोबारी मोहम्मद कादिर, लगन, रंगोली गेस्ट हाउस केप्रबंधक खलीक खान आदि ने अपनी खैरियत की जानकारी दी। इलाहाबाद से पहला जत्था 18 अगस्त को रवाना हुआ था, ये लोग तकरीबन 43 दिनों की यात्रा के बाद लौटेंगे।
विज्ञापन


दरियाबाद निवासी हाईकोर्ट में बेंच सेकेट्री खुर्शीद नकी आब्दी, एजी ऑफिस के हसन अस्करी रिजवी आदि के घर वाले भी खैरियत को लेकर परेशान थे लेकिन पता चला सब खैरियत से हैं। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा, लोगों से बातचीत के बाद सुकून मिला। वहीं प्रदेश के नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मोहम्मद आजम खां ने हादसे में हज यात्रियों की मौत पर दु:ख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें