फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास से जुड़ेंगे सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय

विज्ञापन
Kasturba Gandhi vidyalaya
विज्ञापन
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने केलिए प्रदेश के सभी बीआरसी एवं दो हजार विद्यालयों को स्मार्ट करने की तैयारी
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के तहत मंडलीय संगोष्ठी में शिक्षकों, अधिकारियों को बताई गई दीक्षा एप की उपयोगिता
प्रयागराज। प्रदेश सरकार पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को विकसित करने जा रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग. प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, सभी बीआरसी एवं दो हजार प्राथमिक विद्यालयों को वर्ष भर के भीतर स्मार्ट क्लास से जोड़ देगा। प्रदेश के महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने मिशन प्रेरणा के तहत शनिवार को मंडलीय संगोष्ठी में विद्यालयों को नई तकनीक से जोड़ने की घोषणा की। कहा, सपोर्टिंग सुपर विजन के जरिए मोटिवेशन कराया जाएगा।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने शिक्षकों से दीक्षा मूवमेंट से मन से जुड़ने की अपील की। कहा, शिक्षक. दीक्षा एप डाउनलोड करके इसकी मदद से बच्चों को अगले दिन पढ़ाने वाली सामग्री देख सकते हैं। निष्ठा प्रशिक्षण को हर हाल में अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए। बच्चों के लिए एक पीरिएड लाइब्रेरी का भी होना चाहिए, जिससे पढ़ने की आदत का विकास हो। सामुदायिक सहभागिता के तहत एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक, एफएम रेडियो, होर्डिंग, पोस्टर आदि के माध्यम से शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रदेश के 15 हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाने की तैयारी जारी है, जिसे अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर अध्यक्ष मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने शिक्षकों से सकारात्मक सोच के साथ मिशन प्रेरणा से जुड़ने को कहा।
कहा, स्वयं को प्रेरित करेंगे तो दूसरों को भी प्रेरित कर सकेंगे। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में आयोजित मंडलीय संगोष्ठी में सीडीओ प्रयागराज आशीष कुमार, सीडीओ कौशाम्बी इंद्रसेन सिंह, सीडीओ प्रतापगढ़ अमित पाल शर्मा, सीडीओ फतेहपुर सत्य प्रकाश, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल सभी जिला पंचायत राज अधिकारी, उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद अनिल कुमार, बीएसए संजय कुशवाहा सहित मंडल के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, डायट प्राचार्य, सभी जिला समन्वयक मौजूद थे। संचालन खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन सिंह एवं रमेश पटेल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें