फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूणा बनीं सुपर मॉम

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। ‘अमर उजाला’ की सुपर मॉम प्रतियोगिता की विजेता इलाहाबाद की करुणा सिंह बाजी मारकर बेहद खुश हैं। सुपर मॉम का खिताब जीतने वाली करुणा ने कहा, अमर उजाला का शुक्रिया, प्रतियोगिता के माध्यम से नई पहचान मिली। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस में गायत्रीपुरम कॉलोनी की रहने वाली करुणा सिंह ने ‘अमर उजाला’ से खास मुलाकात में प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए। कहा, ‘अमर उजाला’ के माध्यम से मेरी प्रतिभा को नया मंच और पहचान मिली। इस जीत से मैं बहुत उत्साहित हूं। हालांकि मैंने सुपर मॉम प्रतियोगिता के लिए खूब तैयारी की थी। उम्मीद थी कि झोली में जीत आएगी और परिणाम ने इसे सच साबित कर दिया। इस जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। 
हालांकि शुरुआती दौर में थोड़ी घबराहट जरूर हुई थी लेकिन परिवार ने हौसला बढ़ाया। सासू मां ने घर का कामकाज संभाला तो पति शैलेंद्र सिंह और बेटे प्रत्यूष ने हर पल हौसला बढ़ाते हुए प्रेतित, प्रोत्साहित किया। मेरी जीत का श्रेय मेरे परिवार को है। ‘अमर उजाला’ की पहल मेरी लिए सुखद रही। आयोजन से मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। बेटी, पत्नी और फिर मां के तौर पर घर संभालने वाली महिलाओं के जीवन में ऐसी प्रतियोगिताएं नई ऊर्जा का संचार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें