फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसवार बदमाशों ने सरेआम अधिवक्ता पर किया हमा

विज्ञापन
Karswar miscreants publicly attacked advocate
विज्ञापन
प्रयागराज। कोतवाली स्थित कोठा पार्चा के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता ओमप्रकाश द्विवेदी पर हमला किया गया। कार व बाइकसवार हमलावरों ने लात-घूंसों से पीटने के साथ ही चाकू से वार किए, साथ ही सरेबाजार तमंचा भी लहराया। लोगों के खदेड़ने पर बदमाश भागने लगे। जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने मेडिकल चौराहे से कार के साथ ही एक हमलावर को पकड़ लिया। मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से करछना के धरवारा निवासी ओमप्रकाश जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। इन दिनों वह नैनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब वह बाइक से घर से निकले। अभी वह कोठापार्चा डॉट पुल के पास पहुंचे थे कि तभी ब्रेजा कार सवार व बाइक से पहुंचे सात लोगोें ने जबरन रोककर उन पर हमला बोल दिया। सरेआम लात-घूंसों से पीटने के साथ ही उन पर चाकू से हमला किया जिसमें उनके सीने व हाथ में चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और डिक्की तोड़कर उसमें रखे दस्तावेज फेंक दिए। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। जिस पर पथराव हुआ जिसमें गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।
उधर सूचना देने पर अलर्ट हुई पुलिस ने घेराबंदी कर मेडिकल चौराहे के पास कार रोक ली। इस दौरान एक हमलावर पकड़ा गया जबकि उसके साथी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कार समेत कोतवाली थाने ले गई। वहां पूछताछ में आरोपी ने खुद को घनश्याम तिवारी निवासी भद्रताली करछना बताया। साथ ही बताया कि वह नोएडा में सिक्योरिटी एजेंसी संचालन करता है। भुक्तभोगी ने बताया कि कार में घनश्याम के अलावा सुशील व राजकरन तिवारी के साथ तीन-चार अज्ञात लोग थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर बच्चे लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद व तीन-चार अज्ञात पर रिपोर्ट लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में की वारदात
भुक्तभोगी अधिवक्ता ने बताया कि उनका मौके से पकड़े गए आरोपी घनश्याम से कोई विवाद नहीं है। हालांकि परिवार में ही उनका जमीन को लेकर झगड़ा है जिसके इशारे पर उसने उन पर हमला किया। साथी पर हमले की खबर पर कई अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। जिनमेें कमलेश दुबे, मनु कक्कड़ समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें