फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करछना रेल हादसा- मौत की पटरी पर सुरक्षा के दावों की खुली पोल

Sat, 18 Apr 2026 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना स्थित पचदेवरा में हुए रेल हादसे ने रेलवे के सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगा दिया है। पांच लोगों की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सामूहिक लापरवाही का असली जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
रेलवे पटरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना स्थित पचदेवरा में हुए रेल हादसे ने रेलवे के सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगा दिया है। पांच लोगों की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सामूहिक लापरवाही का असली जिम्मेदार कौन है। हालांकि इस मामले में रेलवे के जेएजी अफसरों ने जांच तो शुरू कर दी है। लेकिन, जिनके घरों के चिराग बुझे हैं उसकी भरपाई अब शायद ही हो सके।

विज्ञापन


इस त्रासदी ने आरपीएफ, जीआरपी और ट्रेन के कॉमर्शियल स्टाॅफ की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। जब ट्रेन 45 मिनट तक संवेदनशील इलाके में खड़ी थी, तब ड्यूटी पर तैनात जवानों ने यात्रियों को ट्रैक पर जाने से रोका नहीं। साथ ही कोच में तैनात वाणिज्य विभाग के स्टाॅफ और अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों को कोच के भीतर रहने की हिदायत भी नहीं दी।

फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डीसीएम, सीनियर डीएससी, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई समेत पांच उच्चाधिकारियों की जांच समिति गठित की है। अधिकारियों का दावा है कि रिपोर्ट में लापरवाही पुष्ट होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें