फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra : कांवड़ में बैरिकेडिंग बढ़ाकर यातायात नियंत्रण की तैयारी, 24 घंटे रहेगी पुलिस की निगरानी

Wed, 09 Jul 2025 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालकों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस शास्त्री पुल से हंडिया बरौत तक 1850 बैरिकेडिंग लगा रही है। साथ ही सावन माह को देखते हुए यातायात पुलिस 12 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन करने जा रही है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सैदाबाद में जीटी रोड पर की जा रही बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालकों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस शास्त्री पुल से हंडिया बरौत तक 1850 बैरिकेडिंग लगा रही है। साथ ही सावन माह को देखते हुए यातायात पुलिस 12 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन करने जा रही है। इसके तहत अंदावा, झूंसी, शास्त्री पुल के अलावा अलोपीबाग चौराहे समेत अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जाम लगने का सबसे बड़ा कारण था कि एकल मार्ग पर दूसरी लेन की तरफ से वाहन प्रवेश कर जा रहे थे। इस वजह से अंदावा से लेकर अलोपीबाग तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। ऐसे में इस बार बैरिकेडिंग की व्यवस्था पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ाई गई है। ज्यादा से ज्यादा बैरिकेडिंग लगाने का मकसद है कि कोई भी वाहन एक लेन से दूसरी लेन में न जा पाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रमुख दिवस से दो दिन पूर्व व एक दिन बाद तक डायवर्जन लागू रहेगा।

 

शास्त्री पुल पर होगी 350 बैरिकेडिंग

यातायात पुलिस के अनुसार, शास्त्री पुल पर लगभग 350 बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। अगर कोई भी वाहन पुल पर चढ़ गए तो बैरिकेडिंग की वजह से उनको वापस मुड़ने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई उल्टी दिशा से वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसका वाहन सीज कर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

10 लाख की आबादी जाम से रहेगी प्रभावित

झूंसी में लगभग 10 लाख की आबादी रहती है। यहां से नौकरी पेशा वाले लोगों को रोजाना शहर में आना-जाना होता है। हर बार सावन माह में इनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक सोमवार को हालत और भी खराब हो जाती है। कई बार तो चालकों को जाम में पांच से सात किलोमीटर तक घंटों फंसना पड़ जाता है।

पुल पर तैनात रहेंगे 40 पुलिसकर्मी

प्रत्येक सोमवार को पुलिस की 20 टीमें (एक टीम में दो पुलिसकर्मी) दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं अन्य दिनों में 10 टीमें पुल पर तैनात रहेगी। इन पुलिसकर्मियों का काम पुल पर किसी भी वाहनों को रुकने से मना करना और जाम से छुटकारा दिलाना रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें