फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने लगाई डुबकी, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
Kanvindas planted dip, did Jalabhishek - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सावन के दूसरे सोमवार को लाखों की तादाद में कांवड़ियों ने दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाई और शिवालयों में जलाभिषेक किया। संगम का जल भरने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने से घाट जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालु तिल-तिल कर आगे बढ़ते रहे। कोई पत्नी के साथ तो कोई बच्चे के संग कंधे पर कांवड़ लेकर पहुंचा। घाट से लेकर सड़कों तक बोल बम केजयकारे गूंजते रहे। बाबा विश्वनाथ केजलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्त काशी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट भोर में ही भोले भक्तों से पैक हो गया। धकियाते, बगल से निकलते, सुस्ताते कांवड़ियों की टोलियां जल लेकर प्रयागराज से काशी, भदोही, जौनपुर के अलावा पड़िला महादेव के लिए निकलती रहीं। नंगे पैरों में छाले की परवाह किए बिना बाल कांवड़िये भी बो बम का जयकारा लगाते हुए बढ़ते रहे। अल्लापुर, दारानगर, अलोपीबाग, बेनी बांध और बख्शी बांध की ओर से तरह-तरह के वेश-बाना में कांवड़ियों का रेला दिन रात चलता रहा।
दशाश्वमेध घाट पर सावन सोमवार के स्नान का उत्सव देखते बन रहा था। दशाश्वमेध मंदिर, गणेश मंदिर और नागवाुसकि मंदिर परिसर केसरिया वस्त्रों वाले भक्तों से पटा रहा। सड़कों की पटरियों पर भी तिल रखने की जगह नहीं थी। दारागंज के गंगा मइया चौराहे पर ही दो पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा था। यहां से बाइक सवार कांवरिए पैदल घाट से जल भर कर निकलते रहे। शास्त्री पुल पर अटूट रेला चलता रहा और जयकारे गूंजते रहे। कुछ लोग परिवार के साथ तो कुछ संगी-यारों और रिश्तेदारों के साथ कांवड़ उठाए हुए चल रहे था। यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव, सोमेश्वर महादेव, तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला, नागवासुकि, मौजगिरि मंदिर के अलावा वेणी माधव व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

बोलबम के साथ मुसलमानों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
प्रयागराज। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मुसमानों ने तहजीब की मिसाल पेश की। शास्त्री पुल पर मुसलमानों ने गंगा जल लेकर प्रयाग से काशी जा रहे भोले भक्तों पर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत किया। साझा संस्कृति वाले शहर में तमाम युवा मुसलमान कांवड़ियों के साथ बोल बम का जयकारा भी लगा रहे थे। पुष्पवर्षा करने वालों में हसीब अहमद, नुरूल कुरैशी, महताब खां, इस्तियाक अहमद, हसीन, इम्तियाज, रिंकू तिवारी, मोहम्मद खालिद शामिल थे।
कांवड़ियों की प्यास बुझाई, फल खिलाया
प्रयागराज। झूंसी चौराहे पर इाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर से कांवड़ियों को फल, चाय, बिस्कुट का वितरण किया गया। हंजला उर्फ सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में सावन में भाईचारा बढ़ाने के लिए समिति की ओर से यह शिविर लगाया गया था। इसमें मोहम्मद राशिद, फहद खान, यूनुस, आरिफ, यासीन, अशरफ अली, सईद अहमद, मनोज मिश्र, प्रशांत सिंह परशुराम चौहान समेत तमाम लोग शामिल थे।

Kanvindas planted dip, did Jalabhishek- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें