Attachment warrant against former MP Umakant Yadav
पूर्व सांसद उमाकांत यादव की कुर्की वारंट
प्रयागराज। धोखाधड़ी के मुकदमे में उपस्थित न होने पर जौनपुर पूर्व सांसद उमाकांत यादव के खिलाफ स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने गैर जमानती और कुर्की का वारंट जारी किया है। प्रकरण की सुनवाई सात सितंबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चन्दन को सुनकर दिया है।
घटना 20 सितंबर 2017 की जौनपुर के लाईन बाजार थाने की है। वादी संजीव जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उमाकांत यादव और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर राजस्व अभिलेखागार में फर्जीवाड़ा कर कागजातों पर फर्जी इंट्री किया था।