फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटरः गमगीन माहौल में शहीद दरोगा नेब्बूलाल का सीतामढ़ी में अंतिम संस्कार, डीएम, एडीजी ने दिया शव को कंधा

Sat, 04 Jul 2020 07:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: कानपुर में शहीद हुए भीटी के दरोगा नेब्बूलाल बिंद को अंतिम सलामी देते एडीजी और डीएम प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कानपुर में शहीद हुए भीटी के लाल दरोगा नेब्बूलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात पहुंचा। ग्रामीणों की आंखें अपने लाल की शहादत पर नम हो गईं। गर्व और गुस्से के बीच शहीद दरोगा के अंतिम दर्शन को पूरा गांव उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

prayagraj news: शहीद दरोगा नेब्बूलाल के शव पर विलाप करते परिजन। - फोटो : prayagraj
शनिवार की सुबह सीतामढ़ी गंगा घाट पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी प्रेमप्रकाश, सीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजदूगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

prayagraj news: शहीद नेब्बूलाल के परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
शहीद की अंतिम यात्रा में ‘नेब्बूलाल अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम’ का नारा भी लगा। नेब्बूलाल की शहादत पर गांव के लोग उनकी सादगी और उनके मिलनसार स्वभाव की चर्चा करते रहे।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

आंसुओं के सैलाब में डूबी रही भीटी की नउआन बस्ती

कानपुर देहात जनपद में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नेब्बूलाल बिंद के पार्थिव शरीर का शनिवार की सुबह डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसपी गंगा पार नरेंद्रप्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सुभाषचंद्र यादव, सीओ माजिद अबसार, तहसीलदार रामप्रसाद तिवारी समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर जब शुक्रवार देर रात पैतृक गांव भीटी नउआन बस्ती लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के बिलखने  की आवाज सुन बस्ती के लोग भी पहुंच गए। शव देखते ही दारोगा की सहजता और सहनशीलता की चर्चा करते लोगों की आंखें नम हो गईं।  बुजुर्ग माता पिता तथा पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

फख्र है कर्तव्य पालन के साथ शहीद हुआ बेटा

कानपुर में मुठभेड़ में शहीद हुए बड़े बेटे को खो देने के दु:ख को समेटे बुजुर्ग पिता कलिकाप्रसाद के आंसुओं की धार नहीं रुक पा रही है। लोगों से अपनी पीड़ा साझा करते हुए उन्होंने कहा, अपनी विभागीय जिम्मेदारी का पालन करते हुए वीरता से उसने शहादत दी है। उसकी बहादुरी पर मुझे ही नहीं उसके चहेतों को भी फख्र है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

जनप्रतिनिधियों ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद दारोगा के पैतृक गांव भीटी नउआन बस्ती पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, सांसद रमेशचन्द्र बिन्द, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, डा. पंकज त्रिपाठी, प्रमुखगण प्रमोद त्रिपाठी तथा रामफल भारतीया, सैफुल अब्बास, कांग्रेस नेता संजय तिवारी व अनिल पाण्डेय, भारतभूषण सिंह, महेश पाण्डेय, राजेंद्रप्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें