फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है : फिर चोरी हो गई माखनचोर की मुरली, इसी महीने पीडीए ने दिलाई थी नई बंशी

Sun, 30 Oct 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कन्हैया के अधरों पर राज करने वाली बंशी को सौतन मानकर कभी गोपियां पीछे पड़ी रहती थीं, लेकिन यहां तो माजरा कुछ और ही है। कन्हैया की बंशी को किसी की बुरी नजर लग गई है। शनिवार को दूसरी बार बंशी चोरी हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : निरंजन डॉट पुल के पास बिन बंशी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजकुंड पुलिस चौकी के निकट निरंजन डॉट पुल के पास लगी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से उनकी बंशी फिर चोरी हो गई। इसी महीने की 11 तारीख को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माखनचोर को नई बंशी दिलाई थी, बंशी को बकायदे वेल्डिंग कराकर प्रतिमा से जोड़ा गया था, इसके बावजूद शनिवार को बंशी फिर किसी ने चुरा ली गई। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद दो बार मुरली चोरी हो गई और पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाहियों को भनक तक नहीं लगी। 

 

विज्ञापन

कन्हैया के अधरों पर राज करने वाली बंशी को सौतन मानकर कभी गोपियां पीछे पड़ी रहती थीं, लेकिन यहां तो माजरा कुछ और ही है। कन्हैया की बंशी को किसी की बुरी नजर लग गई है। शनिवार को दूसरी बार बंशी चोरी हो गई। पांच महीने पहले जून के पहले सप्ताह में पहली बार बंशी चोरी हुई थी।


चार महीने बाद पीडीए को होश आया और उसने नई बंंशी माखन चोर को दिलाई, लेकिन इस बार 20 दिन में ही बंशी चोरी कर ली गई। निरंजन डॉट पुल के पास झूला झूलने की मुद्रा में लगी राधा के साथ कान्हा की प्रतिमा अब एक बार फिर बिना बंशी के उदास नजर आने लगी है। क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें