फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के समर्थन में अब आगे आया अखाड़ा परिषद, महंत नरेंद्र गिरि ने बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बेहद खराब

Thu, 10 Sep 2020 05:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी
विज्ञापन

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रणौत को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का भी समर्थन मिला है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कंगना रणौत को देश की बेटी बताया है। उन्होंने कहा है कि कंगना बहादुर और हिम्मत वाली बेटी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के माफियाओं और ड्रग माफियाओं के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


कंगना ने निडर होकर बॉलीवुड में एक विशेष समुदाय के वर्चस्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। इससे न केवल बॉलीवुड के माफिया डर गए हैं, बल्कि सरकार के भी कदम उखड़ रहे हैं। यही वजह है कि सच की आवाज को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार ने कंगना रणौत के कार्यालय पर बुलडोजर चलवाया है और बदले की कार्रवाई की है। हांलांकि महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने कंगना रणौत को बड़ी राहत देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई है। लेकिन सुशांत सिंह मर्डर केस में जिस बहादुरी से कंगना ने ड्रग और बॉलीवुड माफियाओं का सामना किया है उससे लोगों में बौखलाहट है। 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। पालघर में दो साधुओं की हुई हत्या के मामले में भी महाराष्ट्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा है कि अखाड़ा परिषद ने पालघर मामले में भी सीबीआई जांच की मांग की है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कंगना की इस लड़ाई में साधु-संत और पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को कंगना को सुरक्षा देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें