फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा में धान की फसल पर कंडो रोग, किसान चिंतित

Sat, 24 Oct 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के बकचूंदा गांव में धान की फसल में लगा कंडो रोग। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
इलाके में धान की फसल को बड़े पैमाने पर कंडो रोग लग गया है। इससे किसान काफी परेशान हैं। यह रोग मेजा के छह गांवों बकचूंदा, मटिही, ऊंचडीह, सोरांव, पांती और अमिलिया कला में तेजी से फैला है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पखवाड़े भर पहले लगा यह रोग अब कई हेक्टेयर फसलों को अपनी चपेट में ले चुका है। कंडो रोग के कारण धान की फसल काली होती जा रही है। बकचूंदा के किसानों किशोरी लाल पटेल, अविनाश कुमार, विनोद कुमार और बालकृष्ण तिवारी ने पैदावार कम होने की आशंका जताई। मेजारोड के बीज गोदाम प्रभारी प्रदीप बाबू ने बताया कि बोआई के दौरान भूमि और बीज उपचार जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि रोग लगने पर कॉपर ऑक्सी क्लोराइड और स्टेप्टोसाइक्लिन का घोल छिड़काव करने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें