करनाईपुर। कहली करनाईपुर महुली खाद्य समितियां पर लटक रहा ताला। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
डीएपी खाद की किल्लत और सहकारी समितियों पर ताले लटके होने से किसान परेशान हैं, जिससे आलू, गेहूं और सरसों की बुवाई प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों को खाद की जरूरत है। वे समितियों में जाते हैं तो वहां ताला बंद रहता है। इससे वे मायूस हो जाते हैं। किसान उमाशंकर और रामचंद्र ने बताया कि खाद न मिलने से उनकी खेती पिछड़ रही है। खाद की कमी से कहली, करनाईपुर, महुली और बकराबाद समेत कई समितियों के करीब 20 हजार किसान प्रभावित हैं। उन्होंने समितियों को खोलकर पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। इससे समय पर बुवाई हो सकेगी और किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
करनाईपुर। कहली करनाईपुर महुली खाद्य समितियां पर लटक रहा ताला। संवाद- फोटो : shiv tripathi