फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 09 Jan 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा ज्वाइन करने की सूचना जैसे ही मेजा विधानसभा क्षेत्र पहुंची तो हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन


बता दें कि करछना से आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय ने सन् 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा से चुनाव लड़ा था। उन्होंने सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को 345 मतों से पराजित कर करछना से विधायक बने थे। सन् 2012 के विधानसभा चुनाव में करछना और मेजा की सीट अलग हो गई थी। कलेक्टर पांडेय 2012 में बसपा के बैनर तले मेजा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। जिसमें सपा के गिरीश चंद्र पांडेय उर्फ गामा पांडेय ने उन्हें 726 मतों से पराजित कर विधायक की कुर्सी छीन ली। वहीं बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कलेक्टर पांडेय को साल भर पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

फिर भी कलेक्टर पांडेय ने बसपा का झंडा अपनी गाड़ी से नहीं उतारे। वहीं उन्होंने रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसकी जानकारी मेजा विधानसभा से भाजपा से टिकट लेने की लाइन में खड़े लोगों को हुई तो सन्न रह गए। चर्चा है कि कलेक्टर पांडेय ने भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नया दांव खेला है। बताया जाता है कि उरुवा ब्लॉक में कलेक्टर की अच्छी पैठ है। यहां से उनके पिता बबऊ पांडेय कई बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इनकी पत्नी अजय कुमारी पांडेय भी उरुवा से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें