फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya Case: पारिवारिक कोर्ट में पेश हुए आलोक मौर्या, SDM ज्योति नहीं हुईं पेश, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

Tue, 11 Jul 2023 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 SDM Jyoti Maurya News : आलोक मौर्या के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्या की ओर से दाखिल वाद की मांगी कॉपी। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। 
विज्ञापन
पीसीएस ज्योति मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Jyoti Maurya Manish Dubey News एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्या के बीच विवाद के मामले में मंगलवार को प्रयागराज फैमिली कोर्ट मे सुनवाई के दौरान ज्योति मौर्या हाजिर नहीं हुईं। उनके वकील ने हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी, जबकि ज्योति के पति आलोक मौर्य न्यायालय मे हाजिर हुए। 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


आलोक मौर्या के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्या की ओर से दाखिल वाद की मांगी कॉपी। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच संबंधों में दरार आ गई थी।

आलोक ने ज्योति मौर्या पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया है। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन

आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की वर्ष 2010 में शादी हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया। ज्योति मौर्या ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्या इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्या ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें