फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: देवांश की अचूक गेंदबाजी से जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन की जीत

विज्ञापन
देवांश त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच देते एसीए के निदेशक यासर हसन। स्रोत : टीम
विज्ञापन
जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन को 33 रन से हराकर संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए। जीत में देवांश त्रिपाठी की अचूक गेंदबाजी (7-0-36-5) का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने 39.4 ओवर में 205 रन (मधुकर शुक्ला 55, युवराज सिंह 51, सौरभ सिंह 23, अनस अहमद 21, मयंक दुबे 3/40, संदीप पटेल 3/48, सक्षम अवस्थी 2/42) बनाए।
जवाब में चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन की टीम 37 ओवर में 172 रन (प्रथम मिश्रा 59, अनुराग यादव 26, मयंक दुबे 25, हर्षित नारायण तिवारी 22, देवांश त्रिपाठी 5 /36, अखिलेश यादव 2/23) पर सिमट गई। देवांश त्रिपाठी को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक यासर हसन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें