फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस रवींद्र सिंह बने राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष

Sat, 14 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जस्ट‌िस रवींद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति जस्टिस रवींद्र सिंह को राज्य विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने उनकी नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि जस्टिस रवींद्र सिंह मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए खासे चर्चित रहे हैं। अपने कार्यकाल में सर्वाधिक मुकदमों के निस्तारण का रिकार्ड उनके नाम है।
विज्ञापन


मूलपुर से मैनपुरी जिले के मैदेपुर गांव के निवासी जस्टिस रवींद्र सिंह हाईकोर्ट में फौजदारी के वकील रहे। वह शासकीय अधिवक्ता के पद भी रहे और 2004 में अपर महाधिवक्ता बने थे। न्यायाधीश के पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद उनका नाम प्रदेश के लोकायुक्त हेतु भी प्रस्तावित हुआ था, मगर मुख्य न्यायमूर्ति की सहमति न मिलने के कारण बाद में उन्होंने स्वयं अपना नाम वापस ले लिया था। अब सरकार ने जस्टिस सिंह को राज्य विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय का पत्र जस्टिस सिंह को शुक्रवार को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें