फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भ्रष्टाचार की शिकायत पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता निलंबित

Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विद्युत उपकेंद्र मऊआइमा कस्बा के मऊदोस्तपुर उपखंड पर कार्यरत रहे अवर अभियंता प्रमोद सरोज पर बीते जून में भ्रष्टाचार, उपभोक्तओं से वसूली और उनका मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत की कई थी।
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत विभाग के अवर अभियंता को भ्रष्टाचार की शिकायत और उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उनको बस्ती जिले से संबद्ध करदिया गया है। निलंबन के बाद नए जेई ने चार्ज भी ग्रहण कर लिया है। विद्युत उपकेंद्र मऊआइमा कस्बा के मऊदोस्तपुर उपखंड पर कार्यरत रहे अवर अभियंता प्रमोद सरोज पर बीते जून में भ्रष्टाचार, उपभोक्तओं से वसूली और उनका मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत की कई थी। आरोप था कि उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करते हुए बिल जमा नहीं होने और मीटर कम चलने का हवाला देते हुए उपभोक्ताओं क ा कनेक्शन काट लिया जाता था। 

विज्ञापन


उपभोक्ताओं के साथ महिलाओं को भी परेशान किया जाता रहा। इसकी शिकायत पॉवरलूम बुनकर एसोसिएशन अध्यक्ष शोएब अंसारी ने उच्चाधिकारियों से की। विभागीय के बाद अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार, मानसिक प्रताड़ना, बिजली चोरी कराने में संलिप्तता, राजस्व हानि, कर्मचारी आचरण नियमावली का पालन नहीं करने, अनुशासनहीनता बरतने एवं विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया। 

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण डिस्कॉम मुख्यालय वाराणसी ने जेई प्रमोद कुमार सरोज को निलंबित करते हुए बस्ती से संबद्ध कर दिया है। जेई के निलंबन के बाद नए अवर अभियंता के रूप में संतोष कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।  अवर अभियंता प्रमोद सरोज के निलंबन पर पॉवरलूम बुनकर एसोसिएशन अध्यक्ष शोएब अंसारी, दानिश, सलीम, शौकत अली, शाहिद अख्तर, फारूक अंसारी, रईस अहमद खुशी जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें