प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 की 5288 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती में खाली पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी।
आशुतोष कुमार राय और अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर सुनवाई कर रहे हैं। याची अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी का कहना है कि याचीगण परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 71 विभागों में कनिष्ठ सहायकों की भर्ती निकाली है, जिसमें काफी पद खाली रह गए हैं । याची चयन सूची में शामिल है। इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।