फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में 16 जनवरी को नहीं होगा न्यायिक कार्य

विज्ञापन
Judicial work will stop on 16th of Januray
विज्ञापन
बार कौंसिल के आह्वान का समर्थन, अन्य अधिवक्ता संगठन भी साथ आए
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर 16 जनवरी 2020 गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बार काउंसिल ने प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं की हत्याओं को लेकर विरोध जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। जिस पर बार की कार्यकारिणी ने यह प्रस्ताव पारित किया है। संयुक्त सचिव प्रेस सर्वेश दुबे ने बताया कि प्रस्ताव की प्रति मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायमूर्ति गणों को प्रेषित की गई है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय तथा संचालन महासचिव जेबी सिंह ने की।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र गांधी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ, श्रीकांत केशरवानी, अजीत कुमार यादव, विजय सिंह सेंगर, संयुक्त सचिव प्रेस सर्वेश कुमार दुबे, संयुक्त सचिव महिला नीलम शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्यगण मौजूद थे। बार काउंसिल के प्रस्ताव का हाईकोर्ट में स्थित विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जूनियर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम के तिवारी अधिवक्ता समन्वय समिति के अध्यक्ष बी एन सिंह, सी बी सिंह, प्रयागराज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एनके चटर्जी महासचिव राजेश त्रिपाठी, आदर्श अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शरद चंद्र मिश्र महासचिव सभाजीत सिंह आदि इसमें शामिल हैं। संगठनों ने राज्य सरकार से अधिवक्ताओं की आए दिन की जा रही हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून प्रदेश में लागू करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें