फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया और उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों से मास्क पहन कर रखने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भोजन अवकाश के समय जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके शुक्ला, संजय शुक्ला, मनीष निगम, डॉक्टर दिनेश शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश दुबे एवं जिला न्यायालय के कर्मचारियों मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव कमल एवं वरिष्ठ लिपिक प्रोटोकॉल विनोद कुमार यादव के साथ जनपद न्यायालय परिसर, जिला अधिवक्ता संघ भवन एवं अदालतों में भ्रमण कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। न्यायिक अधिकारियों ने लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं मास्क लगाए रखने का आग्रह किया। न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर एवं अदालतों में साफ.सफाई और सैनिटाइजेशन कराए जाने के संबंध में भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें