फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जागृति शुक्ला की मौत के मामले में कार्यकारिणी सदस्यों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्य अंजली सिंह तोमर और कार्यकारिणी सदस्य व अनुशासनिक समिति के सदस्य आदित्य धर द्विवेदी ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रकरण और महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मृत्यु के मामले में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

अंजली सिंह तोमर ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि एसआरएन अस्पताल प्रकरण में बार एसोसिएशन की ओर से अपनाए गए रवैये से वह अत्यंत निराश व क्षुब्ध हैं। अधिवक्ता हितों की प्रभावी व सम्मानजनक रक्षा किए जाने के स्थान पर जिस प्रकार मामले को संभाला गया। उससे संगठन की कार्यप्रणाली व नेतृत्व के प्रति उनका विश्वास प्रभावित हुआ है।
आदित्य धर द्विवेदी ने बताया 20 मई को एसआरएन अस्पताल विवाद में बार एसोसिएशन का रवैया ढुलमुल रहा। इस कारण उन्होंने कार्यकारिणी सदस्य और अनुशासनिक समिति के सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें