कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसए/एलडीसी ग्रेड एलडीसीई परीक्षा-2024, एसएसए/यूडीसी ग्रेड एलडीसीई परीक्षा-2024 और एएसओ ग्रेड एलडीसीई परीक्षा-2022, 2023 और 2024 के लिए शहर, प्रवेश प्रमाण पत्र और स्क्राइब के प्रवेश पास (स्वयं स्क्राइब के लिए) से संबंधित नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से 12 जून से डाउनलोड होगा। भर्ती परीक्षा नोएडा में आयोजित होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ''स्वयं स्क्राइब'' का विकल्प चुना है, उन्हें 10 जून रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण और अपने स्क्राइब का विवरण जमा करना है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों का एक प्रवेश प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक द्वारा आयोग के रिकॉर्ड के रूप में रखा जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश प्रमाण पत्र की एक प्रति रखने की सलाह दी जाती है। संवाद