फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : इविवि में यूजी से पहले पीजी में प्रवेश शुरू होने की उम्मीद, जुलाई में दाखिले की तैयारी

Fri, 06 Jun 2025 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में इस बार भी स्नातक (यूजी) से पहले परास्नातक (पीजी) में प्रवेश शुरू होने की उम्मीद है। विवि जब अपने स्तर से स्नातक प्रवेश परीक्षा करता था।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में इस बार भी स्नातक (यूजी) से पहले परास्नातक (पीजी) में प्रवेश शुरू होने की उम्मीद है। विवि जब अपने स्तर से स्नातक प्रवेश परीक्षा करता था, तब यूजी में भी समय से दाखिले होते थे, लेकिन अब सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश लेने से सत्र लगातार प्रभावित हो रहा है। पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 से 13 जून तक होगी। प्रवेश समिति जून के अंत तक सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी करने की तैयारी में है, ताकि जुलाई की शुरुआत में ही पीजी में प्रवेश की खिड़की खोल दी जाए और समय से सत्र की शुरुआत की जा सके।

विज्ञापन


पीजी के 61 पाठ्यक्रमों में 7231 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें इनमें पीजीएटी-एक के 31, पीजीएटी-दो के 24, आईपीएस के तीन और कॉमर्स एवं लॉ के तीन पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए 32867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पीजी की एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। प्रवेश परीक्षा के बाद 10 से 15 दिनों में परिणाम जारी कर दिया जाता है और इसके बाद कटऑफ अंक जारी कर प्रवेश शुरू कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्नातक में प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन को सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के परिणाम का इंतजार होगा। पिछली बार परिणाम काफी देर से जारी हुए थे।
ऐसे में सत्र को पटरी पर लाने के लिए इविवि की प्रवेश समिति को परिणाम घोषित होने से पूर्व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी थी। हालांकि, रिजल्ट देर से जारी होने के कारण यूजी से पहले पीजी में प्रवेश शुरू हो गए थे। इस बार भी यही आसार नजर आ रहे हैं।

इविवि स्नातक में बीए, बीएससी, बीकाम, बीएएलएलबी, पांच वर्षीय आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन, बीएससी-एमएससी परिवार एवं समुदाय विज्ञान, बीबीए-एमबीए और पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए डेटा साइंस सहित 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेगा। इसमें इस सत्र से शुरू होने जा रहे पांच वर्षीय योग एवं पोषण पाठ्यक्रम भी शामिल है। इसके अलावा बीसीए, बीवोक, बीपीए व बीएफए पाठ्यक्रम में भी प्रवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें