फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोयंबटूर का सफर होगा आसान, सप्ताह में एक दिन चलेगी अमृत भारत

Thu, 13 Aug 2026 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी और ट्रेन नंबर जारी कर दिए हैं। नियमित संचालन की तिथि का एलान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी और ट्रेन नंबर जारी कर दिए हैं। नियमित संचालन की तिथि का एलान जल्द ही किया जाएगा। इस नई ट्रेन के संचालन से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पहली बार कोयंबटूर के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन


नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (22363/64) प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। गाड़ी संख्या 22363 अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार शाम 4:10 बजे धनबाद से प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22364 अमृत भारत हर मंगलवार को सुबह 07:50 बजे कोयंबटूर से रवाना होकर बृहस्पतिवार दोपहर 01:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन 22 कोचों से सुसज्जित होगी। इसमें आठ स्लीपर कोच, 12 द्वितीय साधारण कोच, एक पेंट्रीकार और एक एसएलआर कोच रहेगा।

ट्रेन का नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमोह, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, गुडूर, काटपाडी और सेलम आदि स्टेशन पर ठहराव रहेगा। एनसीआर के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा का कहना है कि जल्द ही इसके संचालन की तिथि घोषित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें