फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंटों पार्क में भी बनेगा जॉगिंग ट्रैक

Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद पार्क की तरह मिंटो पार्क और शहर के अन्य पार्कों में भी इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) जॉगिंग ट्रैक का निर्माण कराएगा। साथ ही इन पार्कों में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे और शौचालय बनवाए जाएंगे। मंगलवार को हुई विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में एडीए वीसी देवेंद्र पांडेय ने कमिश्नर राजन शुक्ला के समक्ष योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा कि इन पार्कों के सुंदरीकरण का नक्शा तैयार कर लिया जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कमिश्नर ने एसएसपी और एडीए वीसी को आईटीएमएस प्रणाली के तहत यातायात व्यवस्था को आधुनिक रूप दिए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में तय हुआ कि चौराहों पर लगे सिग्नल का रात एवं दिन में अलग-अलग समय होगा। कमिश्नर ने एडीए वीसी को बालसन चौराहे का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडर एवं फ्री लेफ्ट टर्न का काम समय से पूरा करने को कहा। उन्होंने इलाहाबाद में निर्माणाधीन सीएचसी-पीएचएसी का विवरण उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही धनराशि आवंटन के बावजूद समय से काम पूरा न हो पाने पर अपर निदेशक पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी कहा कि सिविल लाइंस में बनी मल्टीलेवल पर्किंग के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही पार्किंग नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलवा उन्होंने डीएम संजय कुमार को कनिहार तालाब अर्धकुंभ से पूर्व विकसित करने को कहा। सीवर कनेक्शन के कार्यों में हो रही लापरवाही पर उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंता पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि शहर के हर शौचालय को सीवर से कनेक्ट किया जाए। सड़कें खोदकर छोड़ दिए जाने पर डीएम ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंता को चेतावनी दी। साथ ही शंकरगढ़ से कोरांव तक स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने पर संबंधित अभियंता को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर ने नौ नए विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण के लिए डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैंकों में अटके रोजगार योजनाओं के आवेदन
रोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के आवेदन बैंकों में अटके हैं। खाद्य एवं ग्रामोद्योग रोजगारयोजना के तहत 46 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं, जिनमें से महज 11 को ही स्वीकृति मिली है। मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में आवेदनों की इस हालत पर डीएम संजय कुमार ने नाराजगी जताई और बैंक अफसरों को आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला नगरीय विकास अभिकरण के कार्यक्रमों, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इन योजनाओं की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई।

हस्तशिल्पियों ने सीखे उत्पाद में गुणवत्ता सुधार के तरीके
हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के उत्पाद में सुधार और उन्हें निर्यात परक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आए सिद्धार्थ त्यागी, मदन लाल, रणवीर सिंह ने हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों को बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता में कैसे सुधार किया जाए और उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए किस तरह तैयार किया जाए। इस मौके पर बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों की ओर से तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें लालगोपालगंज में बनी चुनरी एवं कलाईनारा, मऊआइमा के हैंडलूम, महेवा के बांस बेत और पत्थरगली के जरी-जरदो खास रहे। कार्यशाला में अब्दुल अलीम, उद्यम सिंह पटेल, सनी, अबसार, शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें