यूपी रोडवेज करेगा 265 परिचालकों की भर्ती
प्रयागराज। परिचालकों की कमी से जूझ रहे यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने परिचालकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रोडवेज द्वारा कुल 265 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। सारे पद आउट सोर्सिंग के जरिये भरे जाएंगे। सोमवार से सेवायोजन वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि इस भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के 119, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 13 (कुल 132), अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के पांच एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 72 पद हैं। भर्ती की प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिये पूरी की जाएगी। 16 जनवरी तक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है।