आईबी पहुंची एसटीएफ दफ्तर, जुटाई जानकारी
उधर शुआट्स अफसरों व कर्मचारियों पर मुकदजे दर्ज होने के बाद शुक्रवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम एसटीएफ दफ्तर पहुंची। टीम ने मुकदमों के संबंध में जानकारी तो ली ही, शुआट्स से जुड़े दो पूर्व के मामलों के बारे में भी जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि 2017 में एक्सिस बैंक में शुआट्स के खातों से 23 करोड़ के गबन का मामला सामने आया था। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले की जांच पुलिस के बाद एसआईटी ने की थी। जबकि बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। इसी तरह 2019 में मृत लोगों के नाम से याचिकाएं दायर करने का एक मामला सामने आया था। इस प्रकरण में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि कोर्ट में मृत व फर्जी नाम-पते पर याचिकाएं दाखिल की गईं। इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी गई है।