फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री से ज्यादा तापमान में लगाई एक किमी की रेस

Fri, 05 Apr 2019 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rrb group d
विज्ञापन

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से ली जा रही ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा से बृहस्पतिवार को 416 अभ्यर्थी डिसक्वालीफाई कर दिए गए। बृहस्पवितार को डीएसए ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 1350 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। पहले चरण में अभ्यर्थियों को 35 किलो का वजन लेकर 100 मीटर चलना था। इसमें चार अभ्यर्थी बाहर हो गए। इसके बाद  कुल 1346 अभ्यर्थियों ने एक हजार मीटर (एक किमी) की रेस में शिरकत की। हालांकि दोपहर में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो जाने की वजह से अभ्यर्थियों को खासी दिक्कत हुई। तमाम अभ्यर्थी तेज धूप में बेहाल हो गए। कुछ अभ्यर्थी आधी दूरी तय करने के बाद ही बैठ गए। चार अभ्यर्थी भागते-भागते गिर भी गए। अंत में 416 अभ्यर्थी अपनी रेस पूरी न कर पाने की वजह से बाहर कर दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें