फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक पद के लिए कड़ा मुकाबला

Mon, 22 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग के एक-एक पद के लिए कड़ा मुकाबला होगा। डाक विभाग द्वारा निकाली गई रिक्तियों के आवेदन फार्म लेने के लिए युवाओं की भीड़ डाकघरों में सुबह से शाम तक जुट रही है। आवदेन के लिए आनलाइन व्यवस्था भी की गई है। जिस ओर युवाओं को रुझान ज्यादा है। आवेदन एक जून से लिए जा रहे हैं और अब तक इलाहाबाद मंडल से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दस हजार से अधिक फार्म जमा हो चुके हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है।
विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से 932 पदोें के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें पोस्टमैन के 622 और मल्टी टास्किंग के 310 पद शामिल हैं। एक जून से 22 जून तक सिविल लाइंस प्रधान डाकघर के काउंटरों से सामान्य वर्ग के 416, एससी-एसएटी वर्ग 470 फार्म बिक चुके हैं। कचेहरी, सिराथु, हंडिया, फूलपुर और जसरा डाकघरों से भी आवेदनों की बिक्री हो रही है। वहीं ऑनलाइन के जरिए सामान्य वर्ग में 2599, एससी-एसटी में 3090 फार्म जमा हो चुके हैं। अंतिम तारीख में अभी एक हफ्ता बाकी है। इसलिए आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होगा। सिविल लाइंस प्रधान डाकघर6 के सीनियर पोस्ट मास्टर आरएन यादव ने बताया कि फार्मों के जमा और खरीदने के लिए दो काउंटरों की व्यवस्था की गई है। आगे आने वाले दिनों में अगर जरूरत पड़ी तो काउंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें