फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रोडवेज बस से यात्री के आठ लाख के जेवर चोरी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस में यात्रा कर रही एक महिला के ट्रॉली बैग से आठ लाख के जेवरात चोरी हो गए। महिला यात्री ने बस कंडक्टर और चालक पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामबाग के आजाद नगर साउथ मलाका निवासी वंदना अग्रहरि पत्नी शुभम गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को वह अपने देवर के साथ फतेहपुर से प्रयागराज के लिए निकली थी। आरोप है कि सफर के दौरान बस में जगह नहीं होने पर महिला यात्री का ट्रॉली बैग कंडक्टर ने अपने पास रख लिया।
शाम करीब चार बजे जब महिला हाईकोर्ट के पास बस से उतरी तो उसके ट्रॉली बैग का ताला टूटा था। आरोप है कि बस के कंडक्टर और चालक दोनों ने मिलकर उसके ट्रॉली बैग से जेवरात गायब कर दिए। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें