फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस एग्जाम में बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर आने पर रोक, जानें क्यों?

Fri, 25 Sep 2020 11:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
जेईई एडवांस एग्जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। देश के सभी आईआईटी में बीटेक में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2020, 27 सितंबर को शहर के पांच केंद्रों पर होगी। आईआईटी की कुल 11289 सीटों के लिए हो रही प्रवेश परीक्षा में देश भर में लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जेईई एडवांस सुबह नौ बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने के लिए छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी। परीक्षार्थियों की भीड़ प्रवेश के समय न बढ़े, इसके लिए हर परीक्षार्थी को अलग-अलग समय पर रिपोर्टिंग का समय दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर सात बजे प्रात: रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी। अबकी बार जेईई एडवांस 2020 का आयोजन आईआईटी दिल्ली की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए सलाह
परीक्षा के समय वह बड़े बटन वाले कपड़े न पहनें।
परीक्षार्थी चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज पहनकर परीक्षा केंद्र पर न जाएं। नियम का पालन नहीं करने पर उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में स्मार्ट-डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्ल्ूट्रूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफ कार्य के लिए राइटिंग पैड परीक्षा के समय दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को अपना मॉस्क पहनकर आना होगा।
परीक्षार्थी को अपने साथ सेनेटाइजर लेकर आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें